IND-A vs SL-A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया था। वहीं टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई। वहीं ये मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। वहीं सुपर ओवर में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए को मात दी है।
सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, वही इंडिया-ए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय टीम मात्र 9 रन ही बना पाई। भारत के सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मुकाबले में में वैभव सिर्फ 21 रन ही बना पाए थे। वहीं सुपर ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए।
सुपर ओवर में श्रीलंका ए की ओर से कुगाथास मथुलन गेंदबाजी करने आए। भारत ए की शुरुआत धीमी रही, जहां पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए, जबकि दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर टीम ने एक रन जोड़ा, जिसके बाद स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी के पास आ गई। चौथी गेंद पर वह केवल दो रन ही बना सके, जिससे जीत का दबाव और बढ़ गया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर भारत कोई रन नहीं बना सका और टीम लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही।
वहीं विप्रज निगम ने बल्ले से शानदार योगदान देकर टीम की वापसी में बड़ी भूमिका निभाई। जब टीम 143 रन पर सात विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तब उन्होंने सूर्यांश शेडगे के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 100 से ज्यादा रन जोड़े और स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया। निगम ने तेज अर्धशतक लगाते हुए 51 रन बनाए, जबकि शेडगे ने 72 रन की शानदार पारी खेली। इन दोनों की बदौलत इंडिया ए 265 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
कैसी थी श्रीलंका ए की पारी
266 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए इंडिया ए ने लंबे समय तक मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और श्रीलंका ए के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। आखिरी ओवर में टीम को बड़ी सफलता तब मिली, जब श्रीलंका ए के सबसे सफल बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा 93 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बावजूद मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। अंतिम गेंद पर श्रीलंका ए को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन रन लेने की कोशिश में एक बल्लेबाज रन आउट हो गया। इसके साथ ही दोनों टीमों का स्कोर बराबर हो गया और मैच टाई हो गया।
मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही। रोशनी कम होने के कारण अंपायर शुरुआत में सुपर ओवर कराने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। इस फैसले पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा और टीम प्रबंधन ने अपनी आपत्ति जताई। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया।