Get App

IND-A vs SL-A: सुपर ओवर में रोमांच की हद पार, 3 गेंद पर बनाने थे 14 रन..वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए कमाल

IND-A vs SL-A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज के चौथे मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ। दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ए ने भारत को मात दी है। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, वही इसके जवाब में इंडिया-ए मात्र 10 रन ही बना पाई

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 15, 2026 पर 8:55 PM
IND-A vs SL-A: सुपर ओवर में रोमांच की हद पार, 3 गेंद पर बनाने थे 14 रन..वैभव सूर्यवंशी नहीं कर पाए कमाल
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया

IND-A vs SL-A: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-सीरीज का चौथा मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया था। वहीं टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई। वहीं ये मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। वहीं सुपर ओवर में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए को मात दी है।

सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, वही इंडिया-ए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय टीम मात्र 9 रन ही बना पाई। भारत के सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मुकाबले में में वैभव सिर्फ 21 रन ही बना पाए थे। वहीं सुपर ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर कुछ खास नहीं कर पाए। वैभव पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए।

कैसा था सुपर ओवर

सुपर ओवर में श्रीलंका ए की ओर से कुगाथास मथुलन गेंदबाजी करने आए। भारत ए की शुरुआत धीमी रही, जहां पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए, जबकि दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर टीम ने एक रन जोड़ा, जिसके बाद स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी के पास आ गई। चौथी गेंद पर वह केवल दो रन ही बना सके, जिससे जीत का दबाव और बढ़ गया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर भारत कोई रन नहीं बना सका और टीम लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें