IND vs PAK: कड़ी सुरक्षा के बीच होगा भारत-पाकिस्‍तान मुकाबला, महामुकाबले के लिए कोलंबो में पुलिस का कड़ा पहरा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्‍तान के बीच बड़े मुकाबले को देखते हुए कोलंबो में कई स्तरों वाली सुरक्षा योजना तैयार की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे शहर और स्टेडियम के आसपास सख्त निगरानी रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत होगी कि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:52 PM
Story continues below Advertisement
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से काफी पहले दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने का निर्देश दिया गया है

IND vs PAK: रविवार 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो में आमने-सामने होंगी। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए श्रीलंका की राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बड़े मुकाबले को देखते हुए कोलंबो में कई स्तरों वाली सुरक्षा योजना तैयार की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे शहर और स्टेडियम के आसपास सख्त निगरानी रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत होगी कि किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी।

अधिकारियों ने का कहा कि ये टूर्नामेंट के सबसे बड़े सुरक्षा अभियानों में से एक होगा, ताकि मैच शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके।

कड़े पहरे में होगा मैच


श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता एफ.टी. वूटलर ने बताया कि, 'मैच को देखते हुए खास ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना में खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों और दर्शकों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। सभी इंतजाम इस तरह किए गए हैं ताकि आयोजन बिना किसी परेशानी के शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो सके।' वूटलर ने बताया कि, 'भारत और पाकिस्तान की टीमों के देश में पहुंचते ही हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लेंगे।'

कितने बजे होगी एंट्री

उन्होंने कहा, “एयरपोर्ट से बाहर आने से लेकर दोबारा विमान में सवार होने तक उन्हें हथियारबंद गार्ड दिए जाएंगे।” उन्होंने ये भी साफ किया कि होटल में ठहरने के दौरान, प्रेक्टिस सेशन में और मैच के दिन आने-जाने के समय भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी।

कितने बजे होगी दर्शको की एंट्री

भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने से काफी पहले दर्शकों को स्टेडियम पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, इसलिए फैंस को कम से कम चार घंटे पहले आने की सलाह दी गई है। सभी गेट दोपहर 3 बजे खोल दिए जाएंगे, ताकि लोगों की एंट्री अलग-अलग गेट से आसानी से हो सके और पूरी सुरक्षा जांच आराम से की जा सके।

पाकिस्तान ने पहले बॉयकॉट की दी थी धमकी

पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के समर्थन में मैच न खेलने की बात कही थी, जिससे कई हफ्तों तक स्थिति साफ नहीं थी। इसके बाद आईसीसी, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच लगातार बातचीत हुई। मामला राजनीतिक स्तर तक भी पहुंचा। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात कर टीम से भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि ये मुकाबला श्रीलंका के पर्यटन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए पहले से बड़ी तैयारियां की जा चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।