Get App

Bhanuka Rajapaksa: 'भारतीय बल्लेबाजों के बैट में…', श्रीलंकाई खिलाड़ी ने पहले दिया अजीब बयान फिर दी ये सफाई

Bhanuka Rajapaksa: श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने कहा था कि, टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बल्लों पर सवाल खड़ा किया था। भानुका राजपक्षे ने ने दावा करते हुए कहा,'भारतीय बल्लेबाज जिन बल्लों का इ्स्तेमाल करते हैं, वे ज्यादा पावर करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2026 पर 9:26 PM
Bhanuka Rajapaksa: 'भारतीय बल्लेबाजों के बैट में…', श्रीलंकाई खिलाड़ी ने पहले दिया अजीब बयान फिर दी ये सफाई
T20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई बैटर ने भारतीय खिलाडियों पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Bhanuka Rajapaksa: टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का खौफ दूसरी टीम पर साफ नजर आ रहा है। हाल की दिनों में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजों की ओर से पिछले कुछ समय में जबरदस्त पावर-हिटिंग देखने को मिली है। जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे नाम शामिल हैं। टीम इंडिया के इस खेल को देखते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने एक चौंकाने वाला बयान दिया था। वहीं अपने बयान पर आलोचना के बाद उन्होंने सफाई भी दी है।

भानुका राजपक्षे  ने अब दी सफाई

श्रीलंकाई क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने बयान को लेकर सफाई दी है। भानुका राजपक्षे ने कहा कि एक हालिया इंटरव्यू में उनके कुछ शब्दों को अलग तरीके से समझा गया और कुछ बातें सही तरह से सामने नहीं आ पाईं। राजपक्षे ने साफ किया कि उनका उद्देश्य भारत की आलोचना करना नहीं, बल्कि तारीफ करना था। उन्होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट सिस्टम, उनके इंफ्रास्ट्रक्चर और उपकरण के बेहद एडवांस हैं। खासतौर पर उन्होंने भारतीय बैट बनाने वाली कंपनियों की तारीफ करते हुए कहा कि वे दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में शामिल हैं।

उन्होंने यह भी माना कि उन्हें अपने बयान में और स्पष्टता रखनी चाहिए थी, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने कहा कि उनके मन में भारत के लिए हमेशा सम्मान रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें