KL Rahul: केएल राहुल के बैटिंग के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, इस महान खिलाड़ी से की तुलना

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन केएल राहुल ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी की। केएल राहुत ने दूसरे वनडे मैच में 112 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस जिम्मेदार बल्लेबाजी की महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने जमकर तारीफ की है

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
राहुल की इस पारी को गावस्कर ने दबाव में खेली गई एक बेहतरीन और जिम्मेदार बल्लेबाजी बताया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भले ही भारतीय टीम ये मैच हार गई लेकिन इस मुकाबले में केएल राहुल ने अंडर प्रेशर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वह श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे और अंत तक क्रीज पर डटे रहे। राहुल ने 112 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की है। राहलु की इस पारी को गावस्कर ने दबाव में खेली गई एक बेहतरीन और जिम्मेदार बल्लेबाजी बताया।

सुनील गावस्कर ने कहा कि मौजूदा समय में राहुल भारतीय टीम के लिए “क्राइसिस मैन” की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अपने दौर में राहुल द्रविड़ मुश्किल हालात में टीम को संभालते थे, ठीक उसी तरह आज केएल राहुल दबाव में जिम्मेदारी लेकर खेलते हैं।

राहुल की इस खिलाड़ी से की तुलना


स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा, "केएल राहुल हमेशा से एक क्लास बल्लेबाज रहे हैं। राहुल एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके पास मजबूत टेक्निक, सही सोच और हर तरह के शॉट खेलने की काबिलियत है।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल टीम के क्राइसिस मैन हैं, बिल्कुल कर्नाटक के एक और राहुल, राहुल द्रविड़ की तरह है। जब भी टीम मुश्किल में होती है, तो उन पर भरोसा किया जा सकता है। राहुल के क्रीज पर रहते हुए यह भरोसा बना रहता है कि वह हालात को संभाल लेंगे।

राहुल हर नंबर पर जिम्मेदारी के साथ खेलते हैं

गावस्कर ने आगे कहा, "राहुल ने भारत के लिए अलग-अलग बल्लेबाजी पोजीशन पर खेलते हुए दबाव की स्थितियों को बखूबी संभाला है।" उन्होंने कहा, "चाहे ओपनिंग करनी हो या मिडिल ऑर्डर में चार, पांच या छह नंबर पर उतरना हो, राहुल ने हर जगह जिम्मेदारी के साथ खेल दिखाया है। इस मौकों पर राहुल ने टीम को 40-50 रन ज्यादा दिलाए हैं, जो शायद उनके बिना नहीं बन पाते। अगर राहुल जल्दी आउट हो जाते, तो शायद भारत 240–250 रन तक भी नहीं पहुंच पाता। उन्होंने आगे कहा कि, राहुल के बनाए अतिरिक्त 40 रन ही जीत और हार के बीच का अंतर साबित हो सकते थे।

पहले वनडे में भी की थी अच्छी बैटिंग

पहले वनडे मैच में भी केएल राहुल ने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला था। मिडिल ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बावजूद भारत ने टारगेट हासिल किया, जिसमें राहुल की भूमिका अहम रही। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट खोकर 301 रन का लक्ष्य पूरा किया। इस मैच में राहुल 21 गेंदों में 29 रन बनाकर नाबाद लौटे और टीम को जीत तक पहुंचाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।