Abhishek Sharma: 'पहली गेंद पर चौका-छक्का मारने की कोशिश...' अभिषेक शर्मा के बैटिंग अप्रोच पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल

Abhishek Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। जल्दी आउट होने के बाद उनकी फॉर्म पर फिर सवाल उठने लगे। वहीं अभिषेक के बैटिंग करने के तरीके पर सुनील गावस्कर ने रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 11:55 PM
Story continues below Advertisement
अभिषेक के बैटिंग को लेकर पुर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रिएक्शन दिया है

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में भारत की शुरुआत काफी खराब रही है। सुपर-8 स्टेज में अपने पहले मुकाबले में भारत को 76 रन से बड़ी हार झेलनी पड़ी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से नाकाम रहे। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए, लेकिन जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 111 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप रहे। अभिषेक लगातार तीन बार शून्य पर आउट हो चुके थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के बैटिंग को लेकर पुर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने रिएक्शन दिया है।

अभिषेक को लेकर क्या कहा

मैच के बाद सुनील गावस्कर ने कहा, “अभिषेक के पास शानदार शॉट्स की रेंज है, लेकिन उसे क्रीज पर थोड़ा समय बिताने की जरूरत है। हर पारी की पहली गेंद पर चौका या छक्का मारने की कोशिश करना सही नहीं है। अगर बड़ा शॉट अपने आप लग जाए तो अच्छी बात है, लेकिन खुद को जबरदस्ती बड़े शॉट के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। एक सिंगल लेकर भी रन बनाए जा सकते हैं। चार डॉट गेंदें पड़ जाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि बाद में वह उनकी भरपाई कर सकता है।”


तिलक वर्मा को लेकर क्या कहा

गावस्कर ने कहा, “तिलक वर्मा अच्छे और समझदार बल्लेबाज हैं, लेकिन उनका अप्रोच मुझे पसंद नहीं आया। एक विकेट पहले ही गिर चुका था और रन रेट करीब 9.5 था, 15 नहीं। ऐसे में उन्हें थोड़ा संभलकर खेलना चाहिए था। अभिषेक रन नहीं बना पाए थे, इसलिए तिलक की जिम्मेदारी थी कि वह साझेदारी बनाएं और टीम को पावरप्ले निकालने में मदद करें। 70 रन नहीं तो कम से कम 55 रन भी एक अच्छा आधार बन सकता था।”

अभिषेक फिर से हुए फ्लॉप

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट लगाए, एक चौका और एक छक्का भी मारा, लेकिन वह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। जल्दी आउट होने के बाद उनकी फॉर्म पर फिर सवाल उठने लगे। तिलक वर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। जब अभिषेक 15 रन पर पवेलियन लौटे, तब भारत का स्कोर 26 रन पर 3 विकेट हो गया था। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम की शुरुआत ही खराब रही और आखिर में भारत को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।

सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारत का नेट रन नेट -3.8 हो गया है। खराब नेट रन रेट के कारण भारत की स्थिति अब कमजोर दिख रही है। आगे सुपर-8 में उसे जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज जैसी टीमों से मुकाबला करना है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम पहले जितनी मजबूत नहीं लग रही। अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, साथ ही अन्य मुकाबलों के नतीजों पर भी नजर रखनी पड़ेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।