Get App

'पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें...', वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ड्रामे पर सुनील गावस्कर ने क्या कहा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से जुड़ा विवाद चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। पूर्व पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने बीसीसीआई पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। इस पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2026 पर 5:33 PM
'पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें...', वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के ड्रामे पर सुनील गावस्कर ने क्या कहा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख नजम सेठी ने दावा किया कि बीसीसीआई अक्सर पाकिस्तान पर दबाव बनाता है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से जुड़ा विवाद टूर्नामेंट के रोमांच पर असर डाल सकता है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने अपनी टीम को 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ खेलने से रोक दिया है। वहीं भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया है कि पाकिस्तान के बॉयकॉट की अपील के बावजूद भारतीय टीम कोलंबो जाएगी और मैच खेलने के लिए तैयार रहेगी। इस विवाद के बीच आईसीसी में बीसीसीआई के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हो रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख नजम सेठी ने दावा किया कि बीसीसीआई अक्सर पाकिस्तान पर दबाव बनाता है। उन्होंने पाकिस्तान के बहिष्कार के फैसले और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के रुख का भी समर्थन किया। बीसीबी ने सुरक्षा कारणों से टीम को भारत भेजने से मना कर दिया, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

गावस्कर ने क्या कहा

भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें बुलाए, लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं सुना। मैं उस समय की बात कर रहा हूं जब दोनों देशों के रिश्ते आज जैसे नहीं थे, तब भी बहुत कम आदान-प्रदान होता था। हमारे कितने गायक और फिल्म स्टार पाकिस्तान में काम करने के लिए बुलाए जाते थे।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें