T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

IND vs PAK: पाकिस्तान का खिलाफ होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। बता दें अभिषेक पेट के इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं थे

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 7:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं

Abhishek Sharma: पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है। पाकिस्तान का खिलाफ होने वाले मैच में अभिषेक शर्मा वापसी कर सकते हैं। बता दें अभिषेक पेट के इन्फेक्शन की वजह से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। पेट में इन्फेक्शन की वजह से अभिषेक नामीबिया के खिलाफ पिछला टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेल पाए थे। अब वह अगला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।

कोलंबो पहुंचने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर पाकिस्तान के कप्तान भी उन्हें खेलते देखना चाहते हैं, तो टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग 11 में जरूर शामिल कर देगा।

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक करेंगे वापसी


मैच से पहले प्रेस कॉन्फेंस में सूर्यकुमार यादव ने हंसी-मजाक में कहा, “चलो ठीक है। अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं कि हम कल उन्हें खिलाएं, तो हम ऐसा करेंगे। हो गया”  हालांकि मजाक के बाद उन्होंने साफ किया कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट हैं और रविवार शाम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। कप्तान ने उनकी वापसी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। वहीं पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हैडशेक करने के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। सूर्या ने कहा, “24 घंटे इंतजार करो। अच्छा खाना खाओ, अच्छी नींद लो, फिर कल देखेंगे।”

भारतीय टीम कैसे करेगी तारिक का सामना

ये पहली बार होगा जब भारतीय टीम उस्मान तारिक का सामना करेगा। तारिक को लेकर पूछे जाने पर सूर्यकुमार ने कहा, “हर एग्जाम में एक सवाल ऐसा आता है जो सिलेबस से बाहर लगता है। हमारे पास उस सवाल को छोड़ने का ऑप्शन नहीं है। आपको कुछ ट्राई करना होगा। हां, वह अलग तरह के गेंदबाज हैं, लेकिन हम हार नहीं मान सकते। हम प्रैक्टिस करते हैं और अपने प्लान को सही तरीके से लागू करने की कोशिश करेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “वे (पाकिस्तानी स्पिनर) अपनी गेंदबाजी और कॉम्बिनेशन के साथ अच्छा कर रहे हैं। हमारे पास भी उनसे निपटने की योजना है। जब हम मैदान में उतरेंगे तो हमारी तैयारी पूरी होगी। हमने अभी पिच देखी है, यह अच्छी लग रही है। अब देखना है कि कल क्या होता है।”

पाकिस्तान चाहता है कि अभिषेक खेले

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चाहते हैं कि अभिषेक रविवार को अहम मुकाबले में खेलें। उन्होंने कहा, “मुझे सच में उम्मीद है। हम सब जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं चाहता हूं कि वह कल खेले। हम भारत की सबसे मजबूत टीम के खिलाफ मुकाबला करना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह पूरी तरह ठीक हो रहा है और मैदान पर उतर सकेगा।”

बारिश डाल सकती है मैच में खलल

श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे बारिश की संभावना बढ़ गई है। यही वजह है कि भारत-पाकिस्तान मैच पर मौसम का असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सुबह मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है, जहां तापमान करीब 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दोपहर बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और इसकी संभावना 50 से 70 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।