कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी है। मैच के बाद सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत के प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव की वापसी हुई है। कुलदीप यादव से बाउंड्री लाइन के पास एक कैच छुट गया था। इसके बाद कैमरों में कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए देखा गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वहीं अब टीम के कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट किया है।
सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और कुलदीप साथ दिखाई दिए। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव और कुलदीप के साथ हल्के अंदाज में बातचीत करते दिखे। इस वीडियो के कैप्शन में सूर्या ने लिखा, 'गुस्सा छोड़ो भाई।' मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि मैदान पर जो बहस हुई थी, वह सिर्फ खेल के दौरान बने दबाव की वजह से थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोलंबो में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में एक अहम मौका बना। हार्दिक पांड्या की गेंद पर बाउंड्री लाइन के पास खड़े कुलदीप यादव ने शाहीन अफरीदी का कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से फिसलकर बाउंड्री पार चली गई। इस गलती के बाद हार्दिक थोड़े निराश दिखे, हालांकि उन्होंने उसी समय ज्यादा रिएक्शन नहीं दिया। बाद में मैच जीतने के बाद खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, तब हार्दिक ने कुलदीप को इस चूक के लिए समझाया। कुलदीप के चेहरे पर भी मायूसी नजर आई। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उस पल पर नाराज दिखे और कैमरों में उन्हें कुलदीप से बात करते देखा गया। कैच छूटने के बाद भी कुलदीप ने तीन ओवर में सिर्फ 14 रन दिए और एक विकेट भी लिया, जिससे मैच के बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम लगी रही