Get App

Suryakumar Yadav: टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, नए खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है। टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। सूर्या का ये रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2026 पर 4:59 PM
Suryakumar Yadav: टीम से बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, नए खिलाड़ियों को लेकर दिया बड़ा बयान
सूर्या ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम को अपनी शुभकामनाएं दी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली। सेलेक्टर्स ने सूर्या की जगह टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी है। वहीं टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। सूर्या ने इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सूर्या ने खास तौर पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने पर खुशी जताई और उनकी काफी तारीफ की है।

सूर्या ने किया पोस्ट

सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई द्वारा जारी भारतीय टी20 टीम की तस्वीर शेयर की। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "इस बेहद प्रतिभाशाली टीम को आगे आने वाली चुनौती के लिए शुभकामनाएं।" इसके साथ उन्होंने भारतीय तिरंगे और नजर वाले इमोजी भी लगाए। सूर्यकुमार का यह संदेश सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वहीं एक और पोस्ट में सूर्या ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की फोटो पोस्ट की। उन्होंने कहा, "तुमने यह मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है। तुम्हारे आगे के सफर को देखने के लिए मैं बेहद एक्साईटेड हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें