Suryakumar Yadav: 'हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो... ' T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बायकॉट ड्रामे पर सूर्यकुमार यादव ने दिया रिएक्शन

IND vs PAK: 7 फरवरी से शुरू हो रहे T20 वर्ल्ड कप से पहले 5 फरवरी को ICC ने सभी कप्तानों की मीटिंग रखी गई थी। इस मीटिंग में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Feb 05, 2026 पर 6:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होना था

IND vs PAK: टी20 क्रिकेट के रोमांच की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। वहीं T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से दो दिन पहले यानी आज 5 फरवरी को ICC ने सभी टीमों के कप्तानों की एक मीटिंग रखी थी। इस मीटिंग में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर चल रहे विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत अपनी तय योजना के अनुसार कोलंबो जाएगा और मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा, चाहे पाकिस्तान टीम मैदान पर उतरे या नहीं। सूर्यकुमार ने कहा कि टीम इंडिया का फोकस सिर्फ अपनी तैयारी और प्रदर्शन पर है।

कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होना था, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मैच को खेलने से इनकार कर दिया है।

'हमारी फ्लाइट्स बुक हैं'


गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमारा माइंडसेट पूरी तरह साफ है। हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है, बल्कि उन्होंने ही खेलने से इनकार किया है। हमारी फ्लाइट्स बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं। हमारे मैचों का शेड्यूल तय है, पहले USA, फिर कनाडा और उसके बाद हम कोलंबो के लिए रवाना होंगे।”

हम खेलने जा रहे हैं

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “पाकिस्तान का फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है, काश ऐसा होता। हमें खेलने के लिए कहा गया है और फिक्स्चर तय है। हमने एशिया कप में उनके साथ तीन बार खेला था और वहां बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। अगर हमें फिर से खेलने का मौका मिलता है, तो हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर फिक्स्चर तैयार है, तो हम निश्चित रूप से खेलने जाएंगे।”

पाकिस्तान ने भारत से मैच बॉयकॉट करने की धमकी

पाकिस्तान टीम को अपनी सरकार की ओर से भारत के खिलाफ मैच न खेलने के निर्देश मिले हैं। ये फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच हुई बातचीत के बाद लिया गया। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि पाकिस्तान शनिवार से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। इस फैसले से फैंस, क्रिकेट एक्सपर्ट्स और आधिकारिक ब्रॉडकास्टर्स के बीच काफी भ्रम की स्थिति बन गई है। इस बीच पाकिस्तान के रुख को देखते हुए ICC ने भी एक बयान जारी किया है। इसमें PCB को चेतावनी दी गई है कि इस फैसले का लंबे समय में बड़ा असर पड़ सकता है।

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत में अपने मैच खेलने पर आपत्ति जताई। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ICC से मैच श्रीलंका में कराने की मांग की, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।