IPL 2026: 'हार्दिक से पूछना पड़ेगा...' तिलक वर्मा के एक सवाल पर सूर्या ने दिया मजेदाब जवाब

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इसी बीच सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बैटिंग पोजिशन को लेकर सूर्या का मजेदार जवाब फैंस को खूब पसंद आ रहा है

अपडेटेड Mar 21, 2026 पर 3:13 PM
मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा

टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद अब आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने जा रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगा। मुंबई इंडियंस की टीम अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुंबई इंडियंस में कई बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं हाल में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा एक शो में शामिल हुए। वहीं इसमें जब सूर्या ने उनके बैटिंग पोजिशन को लेकर सवाल किया गया तो टी20 कप्तान ने मजेदार तरीके से जवाब दिया। सूर्यकुमार और तिलक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के शो का एक वीडियो ‘सुपरस्टार्स मस्तीमेनिया’ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान होस्ट ने सूर्यकुमार यादव से तिलक वर्मा के बारे में ऐसी बात बताने को कहा जो शायद फैंस नहीं जानते हों। इस पर सूर्या ने तुरंत हंसते हुए कहा, “तिलक बहुत इरिटेटिंग और परेशान करने वाला है।” सूर्या के इस जवाब से दोनों के बीच की दोस्ती और कम्फर्ट दिख रहे थे।

नंबर तीन पर बैटिंग करेंगे सूर्या?


इसके बाद बातचीत और दिलचस्प हो गई जब तिलक ने मजाक-मजाक में पूछा, “पहले ये बताओ, मैं नंबर 3 पर खेलने जा रहा हूं या नहीं?” इस पर सूर्या ने कहा, “पता नहीं, अब आईपीएल में मैं कप्तान नहीं हूं, मुझे लगता है तुझे हार्दिक से पूछना पड़ेगा।” उनका यह जवाब मजेदार होने के साथ-साथ टीम की रणनीति से जुड़ा एक असली सवाल भी उठा गया। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा। वहीं मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथ में है। ऐसे में सूर्या का जवाब न सिर्फ मजेदार लगता है बल्कि बिल्कुल सही भी बैठता है।

सूर्या ने की तिलक की तारीफ

नवंबर 2024 में जब भारत की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही थी और कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में थी, तब तिलक वर्मा ने उनसे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई थी। बाद में सूर्या ने तिलक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने खुद आगे बढ़कर अपनी भूमिका मांगी, फिर उसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया और उसे अपने नाम कर लिया, वह उनकी हिम्मत और आत्मविश्वास को दिखाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।