T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमों के बीच होंगे 55 मुकाबले, इस बार ICC ने बदले हैं अपने नियम?

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा। टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है, जबकि पाकिस्तान को खेलने की मंजूरी मिल गई है, लेकिन वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा

अपडेटेड Feb 03, 2026 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
टी20 वर्ल्ड कप का ये 10वां संस्करण होगा

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक किया जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। वहीं इस बार टीमों को लेकर टूर्नामेंट में काफी बदलाव किए गए है। ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया है। वहीं पिछले काफी समय से पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर संशय बना हुआ था। वहीं आज पाकिस्तान सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में शामिल होने को इजाजत दे दी है। लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच होगा। वहीं इस बार के टी20 फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा की बांग्लादेश की टीम हिस्सा नहीं ले रही है।

ये टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण होगा। टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 55 टी20 मैच भारत और श्रीलंका के आठ मैदानों पर खेले जाएंगे। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और सुपर-8 चरण में पहुंचने से पहले हर टीम ग्रुप स्टेज में चार मैच खेलेगी।

क्या नियम में हुए है कोई बदलाव?


विश्व कप के लिए क्रिकेट के नियमों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। टी20 मुकाबले उसी तरीके से खेले जाएंगे जैसे अब तक खेले जाते रहे हैं। ICC द्वारा पहले से लागू स्टॉप-क्लॉक नियम भी इस टूर्नामेंट में जारी रहेगा, जिसके अनुसार एक ओवर खत्म होने के एक मिनट के अंदर अगला ओवर शुरू करना जरूरी होगा। इसके अलावा डीआरएस से जुड़े नियम और बारिश से प्रभावित मैचों को लेकर भी वही पुराने नियम लागू रहेंगे।

कहां पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

इस टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। इससे पहले वाला संस्करण भी दो देश वेस्ट इंडीज और अमेरिका में खेला गया था। अभी तक सेमीफाइनल और फाइनल के मैदानों का ऐलान नहीं हुआ है। पाकिस्तान अपने सभी टी20 वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेलेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो एक सेमीफाइनल कोलंबो में होगा। अगर पाकिस्तान बाहर हो जाता है तो ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुंबई में तय है। इसी तरह, पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर फाइनल कोलंबो में होगा, नहीं तो खिताबी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप्स

ग्रुप A: नामीबिया, नीदरलैंड्स, USA, पाकिस्तान, इंडिया

ग्रुप B: ओमान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप C: इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड

ग्रुप D: अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड, रूस, UAE

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।