Get App

T20 World Cup: क्या पुलिस ने चेपॉक में सीटी ले जाने पर लगाई रोक? फैंस हुए हैरान

पुलिस ने रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान दर्शकों के सीटी लेकर आने पर रोक लगा दी है, ताकि मैच के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की परेशानी न हो

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 11:41 PM
T20 World Cup: क्या पुलिस ने चेपॉक में सीटी ले जाने पर लगाई रोक? फैंस हुए हैरान
टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों के सीटी बजाने पर रोक लगा दी

क्रिकेट के रोमांचक टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो गई। फैंस बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे। वहीं न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच से पहले पुलिस का एक फैसला चर्चा का विषय बन गया है। चेन्नई पुलिस ने सुरक्षा कारणों से एक अहम फैसला लिया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मैच के दौरान दर्शकों के सीटी लेकर आने पर रोक लगा दी है, ताकि मैच के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की परेशानी न हो।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई पुलिस ने रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दर्शकों के सीटी बजाने पर रोक लगा दी है। इस फैसले ने खास ध्यान खींचा है, क्योंकि चेन्नई में क्रिकेट मैचों के दौरान सीटी बजाना वहां के फैंस की एक आम और लोकप्रिय परंपरा मानी जाती है।

बैन से फैंस हुए हैरान

चेपॉक स्टेडियम में सीटी बजाने पर रोक लगाने के फैसले से कई क्रिकेट फैंस हैरान हैं, क्योंकि यहां मैच के दौरान सीटी बजाना क्रिकेट संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग के समय तो माहौल और भी अलग होता है। खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों में “व्हिसल पोडू” का नारा खूब गूंजता है, जो अभिनेता विजय के 2024 के लोकप्रिय गाने व्हिसल पोडू से लिया गया है। ऐसे में सीटी पर बैन लगने से फैंस को यह फैसला थोड़ा अजीब और अचानक लग रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा, “अगर आईपीएल के दौरान भी सीटी पर बैन लगाया गया, तो डीएमके को सीएसके और थाला धोनी के फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें