India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट फैंस को 15 फरवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट फैंस के लिए 15 फरवरी का दिन सुपर संडे साबित होने वाला है क्योंकि इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर आमने-सामने होंगी। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला हमेशा की तरह ही हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस मैच को किसी भी कीमत पर अपने नाम करना चाहेंगी। आइए फिर इस महामुकाबले से पहले जानते हैं कैसी है कोलंबो की पिच और दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह।
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 15 फरवरी को है। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच होगा। रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच तीसरा है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
प्लइेंग 11 और पिच रिपोर्ट से पहले जान लेतें दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है रिकॉर्ड दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात की जाए तो भारत की टीम आगे नजर आती है। भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 ही बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत ने 7 बाजी मारी है तो वहीं पाकिस्तान ने 1 बार जीत दर्ज की है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 13 तो पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच
अब जानते हैं कैसा रहेगा आर. प्रेमदासा स्टेडियम का पिच कोलंबो की आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को टी20 क्रिकेट के लिए उतनी अनुकूल नहीं मानी जाती। प्रेमदासा स्टेडियम में ही इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। 13 फरवरी को हए मुकाबले में यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रन का टारगेट चेज नहीं कर सकी थी। ऐसे में यहां भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच की उम्मीद है। यहां स्पिन गेंदबाज़ों को काफी मदद मिलती है। इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर आम तौर पर 160 से 175 रन के बीच रहता है।
शाम के मुकाबलों में टॉस की भूमिका अहम हो जाती है, क्योंकि दूसरी पारी के दौरान ओस खेल पर असर डाल सकती है। अक्सर देखा गया है कि लाइट्स में बल्लेबाज़ी करना थोड़ा आसान हो जाता है, इसलिए बाद में बैटिंग करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है।
अब बात कर लेते हैं 15 फरवरी को कोलंबो के वेदर के बारे में। अगर मौसम की बात करें तो स्थिति ज्यादा अनुकूल नजर नहीं आ रही है। मैच के दौरान बारिश रुकावट डाल सकती है, क्योंकि हाल के दिनों में दोपहर बाद बारिश देखने को मिली है। ऐसे में मुकाबले के दिन भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश की करीब 65 प्रतिशत संभावना है और खास तौर पर शाम करीब 6 बजे गरज के साथ बारिश हो सकती है। रात में मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद है, लेकिन करीब 8 बजे के आसपास हल्की बारिश फिर से हो सकती है। ऐसे में मैच पर मौसम का असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
अब बात करते हैं कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में नजर नहीं आए थे। उनके हेल्थ पर अब तक सटीक जानकारी नहीं मिली है ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ भी संजू सैमसने खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव की टीम में वापसी हो सकती है। कोलंबो की पिच स्पिनर के लिए काफी अनुकूल रही है ऐसे में टीम मैनेंजमैंट ये बड़ा फैसला ले सकता है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 - ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन, शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान का संभावित प्लेइंग 11
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद