Get App

IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव

IND vs PAK : अब बात कर लेते हैं 15 फरवरी को कोलंबो के वेदर के बारे में। अगर मौसम की बात करें तो स्थिति ज्यादा अनुकूल नजर नहीं आ रही है। मैच के दौरान बारिश रुकावट डाल सकती है, क्योंकि हाल के दिनों में दोपहर बाद बारिश देखने को मिली है। ऐसे में मुकाबले के दिन भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश की करीब 65 प्रतिशत संभावना है और खास तौर पर शाम करीब 6 बजे गरज के साथ बारिश हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2026 पर 6:15 PM
IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक खेलेंगे या नहीं? टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

India vs Pakistan: भारतीय क्रिकेट फैंस को 15 फरवरी के दिन का बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट फैंस के लिए 15 फरवरी का दिन सुपर संडे साबित होने वाला है क्योंकि इस तारीख को भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर आमने-सामने होंगी। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाला यह मुकाबला हमेशा की तरह ही हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस मैच को किसी भी कीमत पर अपने नाम करना चाहेंगी। आइए फिर इस महामुकाबले से पहले जानते हैं कैसी है कोलंबो की पिच और दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 15 फरवरी को है। ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच होगा। रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच तीसरा है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

प्लइेंग 11 और पिच रिपोर्ट से पहले जान लेतें दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है रिकॉर्ड दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात की जाए तो भारत की टीम आगे नजर आती है। भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 8 ही बार भिड़ंत हुई है, जिसमें भारत ने 7 बाजी मारी है तो वहीं पाकिस्तान ने 1 बार जीत दर्ज की है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 13 तो पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें