Get App

T20 World Cup 2026: 'भारत और आईसीसी दोनों के लिए...' पाकिस्तान के बॉयकॉट ड्रामे पर इंग्लैड के पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने आईसीसी की मौजूदा आयोजन से जुड़ी परेशानियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात भारत और आईसीसी के लिए बड़ी समस्या बन सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 4:07 PM
T20 World Cup 2026: 'भारत और आईसीसी दोनों के लिए...' पाकिस्तान के बॉयकॉट ड्रामे पर इंग्लैड के पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बात
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच भी हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं

बांग्लादेश ने ग्रुप स्टेज मैचों के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इसके कुछ समय बाद पाकिस्तान ने भी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना मैच न खेलने का फैसला किया, जिससे क्रिकेट जगत में हैरानी फैल गई। वहीं इस पर इंग्लैड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने अपना रिएक्शन दियो है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर ने आईसीसी की मौजूदा आयोजन से जुड़ी परेशानियों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात भारत और आईसीसी के लिए बड़ी समस्या बन सकते हैं।

शेड्यूलिंग टकराव और राजनीतिक कारणों से पैदा हुआ ये विवाद टूर्नामेंट के सबसे अहम और कमाई वाले मैच पर असर डाल सकता है, जिससे आईसीसी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

मार्क बुचर ने क्या कहा

स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट पर मार्क बुचर ने कहा, “दोनों देशों के लोग आम तौर पर भाई-बहन जैसे हैं और आपस में अच्छी तरह रहते हैं। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच भी हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं। लेकिन राजनीतिक हालात इसे मुश्किल बना देते हैं, इसलिए दोनों देश द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलते। हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट में उन्हें अक्सर एक ही ग्रुप में रखा जाता है। ऐसा क्यों? क्योंकि यह क्रिकेट की दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मैच है और कुछ लोग तो इसे पूरी खेल दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला मानते हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें