T20 World Cup 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया जिसने लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट जीता। इतना ही नहीं भारत अपने ही देश में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई। वहीं इस जीत के बाद से भारतीय टीम करोड़ों की प्राइज मनी मिली है। लेकिन क्या आपको पता है कि टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान की टीम को कितने की प्राइज मनी मिलेगी। जानें आईसीसी की ओर से पाकिस्तान को कितना प्राइज मनी मिलेगा
पाकिस्तान को कितना मिलेगा प्राइज मनी
इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को आर्थिक फायदा भी हुआ है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियन बनने पर भारत को 23,40,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹21.5 करोड़) की इनामी राशि मिलेगी। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को रनर-अप के तौर पर 11,70,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹10.75 करोड़) दिए जाएंगे। दरअसल, इस बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 20 टीमों को तय लिस्ट के अनुसार इनामी राशि दी जाएगी। इसी आधार पर पाकिस्तान को भी पैसे मिलेंगे। लिस्ट के मुताबिक, सुपर-8 दौर में बाहर होने वाली पाकिस्तान टीम को 2,70,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹2.48 करोड़) की राशि दी जाएगी।
कितनी निर्धारित है प्राइज मनी
भारत ने हाल के सालों में सीमित ओवर क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप, 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीतकर तीन साल में तीन बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम कर लिए हैं।