T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना अब काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। अहमदाबाद में सुपर 8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रन से हराया, जिससे टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। इसके बाद वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराकर समीकरण और मुश्किल बना दिए। ऐसे में अब भारत के लिए आगे के मुकाबलों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है। आइए जानते हैं अब भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
अगर सुपर 8 के ग्रुप 1 की मौजूदा पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो वेस्ट इंडीज पहले स्थान पर है और उसके ठीक पीछे साउथ अफ्रीका मौजूद है। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच खेला है और दोनों के पास 2-2 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में वेस्ट इंडीज काफी आगे है, वेस्ट इंडीज का नेट रननेट +5.350 है, जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +3.800 है। वहीं भारत पॉइंट्स टेबल में -3.800 रन नेट के साथ तीसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे चौथे स्थान पर है।
कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है भारत
सिनेरियो 1: भारत को दोनों मैच जीतना होगा
भारत के लिए सबसे बेहतर स्थिति यह होगी कि वह अपने बाकी दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत ले। ऐसा होने पर टीम इंडिया सुपर 8 चरण को तीन मैचों में 4 अंकों के साथ खत्म करेगी। वहीं अगर साउथ अफ्रीका भी अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीतने पर उसके कुल 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारत को नेट रन रेट के गणित में उलझे बिना सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिल सकता है।
अगर साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज से हारता है, तो उसके और भारत के 4-4 अंक हो सकते हैं। ऐसे में सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा और बेहतर रन रेट वाली टीम आगे बढ़ेगी।
वहीं अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाता है, तो भारत और वेस्ट इंडीज के पास क्वालिफाई करने का मौका मजबूत हो जाएगा। उस स्थिति में वेस्ट इंडीज 6 अंकों के साथ आगे रहेगा, भारत के 4 अंक होंगे और साउथ अफ्रीका सिर्फ 2 अंकों पर रह जाएगा।
सिनेरियो 2: अगर भारत एक मैच जीतता है तो
अगर भारत अपने बचे हुए दो मैचों में से सिर्फ एक ही जीत पाता है, तो सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे वेस्ट इंडीज को हराना जरूरी होगा। वहीं अगर साउथ अफ्रीका अपने दोनों बाकी मुकाबले जीत लेता है, तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और वह ग्रुप में टॉप पर रहेगा। ऐसी स्थिति में अगर भारत वेस्ट इंडीज को हरा दे लेकिन जिम्बाब्वे से हार जाए, तो टीमों के बीच अंकों की बराबरी हो सकती है और फैसला नेट रन रेट से होगा।
दूसरी ओर, अगर साउथ अफ्रीका अपने बाकी मैच हार भी जाए, तब भी उसके पास अंतिम चार में पहुंचने का मौका रहेगा, बशर्ते उसका नेट रन रेट भारत से बेहतर हो।
ग्रुप 1 में T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के बाकी मैच
26 फरवरी: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे (चेन्नई)
1 मार्च: इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ (कोलकाता)