Get App

पाकिस्तान में भारत की जीत की गूंज, मोहसिन नकवी पर लटकी तलवार...नाराज हैं आसिम मुनीर

IND vs PAK: PCB चेयरमैनमोहसिन नकवी का बयान सेना की मंजूरी के बिना दिया गया था, जिससे रावलपिंडी में नाराजगी हुई। सरकार के करीबी लोगों का कहना है कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर इस बात से असंतुष्ट थे कि उनका नाम ऐसे मामले में लिया गया, जो सिर्फ क्रिकेट और प्रशासन से जुड़ा होना चाहिए था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 2:55 PM
पाकिस्तान में भारत की जीत की गूंज, मोहसिन नकवी पर लटकी तलवार...नाराज हैं आसिम मुनीर
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारत से हार के बाद पाकिस्तान के सियासी गलियारों में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है।

T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार का असर पाकिस्तान के सियासी गलियारों में भी दिखना शुरू हो गया है।सूत्रों के अनुसार, जो मामला पहले सिर्फ खेल तक सीमित था, अब वह एक संवेदनशील सिविल–मिलिट्री मुद्दा बन गया है। यह तनाव पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीरके बीच देखा जा रहा है।

पाकिस्तान  के राजनीतिक गलियारों में नाराजगी 

जानकारी के मुताबिक, भारत से मिली सिर्फ हार ही वजह नहीं है, बल्कि टीम की दबाव में खराब बल्लेबाजी को भी लेकर नाराजगी है। इसके अलावा, मैच से पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी का दिया गया बयान भी विवाद का कारण बना। जब उनसे ICC की “धमकियों” और भारत के साथ मैच को लेकर पाकिस्तान के रुख पर सवाल किया गया, तो उन्होंने सख्त लहजा अपनाया। उन्होंने कहा कि न वह और न ही पाकिस्तान सरकार डरी हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर कभी नहीं डरते।” इसी बयान के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है और पाकिस्तान के सत्ता गलियारों में इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।

मोहसिन नकवी से नाराज आसिम मुनीर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें