T20 World Cup: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा भारत, अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को किया मोटिवेट, देखें वीडियो

T20 World Cup: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शीर्ष बल्लेबाज माने जाने वाले अभिषेक शर्मा का इस वर्ल्ड कप में प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। वह तीनों मैचों में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा का एक वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिषेक खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए

अपडेटेड Feb 21, 2026 पर 11:50 PM
Story continues below Advertisement
अभिषेक शर्मा का एक वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। वहीं इस मैच में सबकी नजरें भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा पर होंगी। अभिषेक शर्मा ने पिछले तीन मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाया था। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले इस मैच में अभिषेक शर्मा से बेहतरीन पारी खेलने की उम्मीद है। वहीं मैच से पहले अभिषेक शर्मा का एक वीडियो बीसीसीआई ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में अभिषेक खिलाड़ियों से बात करते हुए नजर आए।

अभिषेक ने टीम को किया मोटिवेट

अपनी टीम के साथियों से बात करने से पहले अभिषेक ने कहा, “मैं बस लड़कों को मोटिवेट करने जा रहा हूं। हमें अपना मोमेंटम बनाए रखना है, बस इतना ही। उम्मीद है कि इससे टीम को फायदा मिलेगा।” इसके बाद अभिषेक तुरंत टीम मीटिंग में पहुंचे और उन्होंने कहा, “ये एक चैंपियन टीम की पहचान है। हमें एक-दूसरे के प्रदर्शन का आनंद लेते रहना चाहिए। अभी हम यही सबसे अच्छा कर रहे हैं। हर मैच में हमारी एनर्जी शानदार रही है और हम यहां हर मुकाबला जीतने के इरादे से उतरे हैं। बस इसी तरह मजा लेते रहें। और अंत में, ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल।’” जैसे ही पूरी टीम ने जोर से इसे दोहराया, कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुस्कुराते नजर आए।


कब से शुरू होगा सुपर-8 का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 दौर की शुरुआत शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगी। इसके बाद रविवार, 22 फरवरी को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत ग्रुप 1 में शामिल है, जहां उसके साथ दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ की टीमें भी मौजूद हैं। अब हर मैच टीमों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।