Get App

India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर आ गया बड़ा अपडेट, बहिष्कार खत्म करने के बदले PCB ने ICC के सामने रखी तीन शर्तें

India-Pakistan T20 World Cup Match: रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PCB चीफ मोहसिन नकवी और ICC के आला अधिकारियों के बीच हुई बैठक में पाकिस्तान ने अपना रुख बदलने के संकेत तो दिए, लेकिन इसके बदले आईसीसी के सामने तीन बड़ी मांगें रख दी है। पाकिस्तान की इन शर्तों ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 12:24 PM
India vs Pakistan: T20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर आ गया बड़ा अपडेट, बहिष्कार खत्म करने के बदले PCB ने ICC के सामने रखी तीन शर्तें
पाक की सबसे बड़ी शर्त यह है कि भारत के साथ रुकी हुई द्विपक्षीय सीरीज को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ किया जाए

India vs Pakistan: कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप महामुकाबले पर सस्पेंस अब एक हाई-वोल्टेज ड्रामा में तब्दील हो चुका है। बहिष्कार की धमकी देने वाला पाकिस्तान अब BCCI से 'सौदेबाजी' करना चाह रहा है। रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PCB चीफ मोहसिन नकवी और ICC के आला अधिकारियों के बीच हुई बैठक में पाकिस्तान ने अपना रुख बदलने के संकेत तो दिए, लेकिन इसके बदले आईसीसी के सामने तीन बड़ी मांगें रख दी है। पाकिस्तान की इन शर्तों ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है, क्योंकि इसमें खेल से ज्यादा कूटनीति और पैसे का दखल नजर आ रहा है।

क्या है पाकिस्तान की तीन शर्तें?

पीसीबी ने पहली शर्त ये रखी है कि आईसीसी के सालाना रेवेन्यू में पाकिस्तान का हिस्सा बढ़ाया जाए। दूसरी और सबसे बड़ी शर्त यह है कि भारत के साथ रुकी हुई द्विपक्षीय सीरीज को फिर से शुरू करने का रास्ता साफ किया जाए। लेकिन सबसे दिलचस्प मांग 'हैंडशेक प्रोटोकॉल' को लेकर है। पाकिस्तान चाहता है कि मैदान पर दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाकर खेल भावना का प्रदर्शन करें, जिसे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख सुधारने के तौर पर देख रहा है। पाकिस्तान का यह कदम 'प्रेशर पॉलिटिक्स' का हिस्सा लगता है।

बांग्लादेश ने भी कर दी ये डिमांड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें