ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हर्षित को यह चोट इस हफ्ते की शुरुआत में नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए भारत के वॉर्म-अप मैच के दौरान लगी। मैच के समय वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। हांलाकि, अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।
4 फरवरी 2026 को खेले गए वार्म-अप मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि हर्षित को जोड़ों में दर्द है। इस वॉर्म-अप मैच में उन्होंने सिर्फ़ एक ओवर ही फेंका था, जिसमें उन्होंने 16 रन दिए थे। इस चोट के बाद अब उनका टूर्नामेंट में खेलना संभव नहीं माना जा रहा है, जिससे भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लगा है। 4 फरवरी 2026 को खेले गए वार्म-अप मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते समय उनके दाहिने घुटने में चोट लग गई थी।
हर्षित गेंदबाजी के दौरान वह दो बार अपना रन-अप अधूरा छोड़ते हुए दिखाई दिए, जिससे साफ था कि उन्हें परेशानी हो रही है। थोड़ी देर बाद वह घुटने को पकड़ते हुए लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।हर्षित ने अब तक खुद बैटिंग और बॉलिंग में टीम को काफी योगदान दिया है। इसी वजह से भारत की पहले से मजबूत बैटिंग लाइन-अप को और गहराई मिलती है।
वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिनको चार ग्रुप में बाटां गया है। वहीं भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं। भारत का मुक़ाबला 7 फरवरी को अमेरिका से, 12 फरवरी को नामीबिया से, 15 फरवरी को पाकिस्तान से और 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से होगा। हालांकि, पाकिस्तान ने 15 फरवरी को टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले से पीछे हटने का फैसला किया। उस दिन भारत और पाकिस्तान का मैच कोलंबो में होना था, लेकिन पीसीबी ने इस मैच के बहिष्कार का एलान किया।