Orange Cap: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग में गेंदबाजों और बल्लेबाजों को शानदार प्रदर्शन के लिए आईपीएल खत्म होने के बाद पर्पल कैप और ऑरेंज कैप मिलता है। आईपीएल में हर साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दी जाती है। आईपीएल में कई दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने करियर में बेहतरीन प्रदर्शन किया, फिर भी ये अवॉर्ड नहीं जीत पाए। आईपीएल के हर सीजन में ये खिलाड़ी बेहरतीन प्रदर्शन करते हैं, लेकिन शानदार प्रदर्शन के बाद भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही बल्लेबाजों के बारे में जो अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए हैं।
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, लेकिन उन्होंने अब तक ऑरेंज कैप नहीं जीती है। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम को पांच बार चैंपियन बनाया और हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से खेलते रहे। उन्होंने 7,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उनका फोकस ज्यादा रन बनाने से ज्यादा टीम को संभालने और मैच को समझकर खेलने पर रहा है। हालांकि उम्मीद है कि रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
एमएस धोनी आईपीएल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनकी पहचान उनकी कप्तानी और मैच फिनिशर के तौर पर होती है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर उन्होंने 5,000 से ज्यादा रन बनाए और टीम को कई बार चैंपियन बनाया। वह अक्सर निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए उन्हें बड़े स्कोर बनाने के मौके कम मिलते हैं। हालांकि, उनके पास आगे भी यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है।
अजिंक्य रहाणे आईपीएल के सबसे तकनीकी और भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स समेत कई टीमों के लिए खेलते हुए 5,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। अजिंक्य रहाणे अभी तक ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए। रहाणे का खेल ज्यादा टाइमिंग और पारी संभालने पर आधारित रहा है, जिसके कारण वह टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, उनके पास आगे भी यह उपलब्धि हासिल करने का मौका है। आईपीएल 2026 में रहाण केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं।
शिखर धवन आईपीएल के बहुत भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं और कई टीमों के लिए लगातार अच्छा खेलते आए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिए करीब 7,000 रन बनाए हैं। कई बार वे सबसे ज्यादा रन बनाने के करीब पहुंचे, खासकर 2020 और 2021 में, लेकिन फिर भी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
सुरेश रैना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अपनी तेज और भरोसेमंद बल्लेबाजी से टीम को कई मैच जिताए। उन्होंने आईपीएल में 5,500 से ज्यादा रन बनाए और हर सीजन में अच्छा खेला, लेकिन फिर भी कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
एबी डिविलियर्स टी20 क्रिकेट के बहुत खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल में 5,000 से ज्यादा रन बनाए और 2016 में 687 रन भी बनाए, लेकिन फिर भी वह ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।