Tilak Varma: तिलक वर्मा ने MI के लिए लगाया सबसे तेज शतक, एक पारी से बनाए कई रिकॉर्ड

Tilak Varma : हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।तिलक वर्मा की यह पारी खास इसलिए भी रही क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

अपडेटेड Apr 20, 2026 पर 10:49 PM
Story continues below Advertisement
तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए नाबाद 101 रन बनाए।

तिलक वर्मा ने सोमवार 20 अप्रैल को आईपीएल 2026 के मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने यह पारी सिर्फ 45 गेंदों में खेली। हैदराबाद के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।तिलक वर्मा की यह पारी खास इसलिए भी रही क्योंकि उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड पहले सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 45 गेंदों में शतक लगाया था।

IPL में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने 23 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था। यह मैच पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। वहीं, आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम है। बिहार के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में यह कमाल किया था। उन्होंने 28 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था। यह मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था।


तिलक वर्मा ने खास लिस्ट में बनाई जगह

तिलक वर्मा अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा (दो बार), लेंडल सिमंस, सूर्यकुमार यादव (दो बार), कैमरन ग्रीन और क्विंटन डी कॉक यह कारनामा कर चुके हैं। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के पांचवें मैच में क्विंटन डी कॉक ने भी शानदार शतक लगाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम के लिए 60 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने भी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।