Get App

U19 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा सुपर फाइनल, सेमीफाइनल में श्रीलंका को दी मात

U19 Asia Cup 2025 : टारगेट का पीछा करते हुए भारत को शुरुआत में झटका लगा। कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी पहले चार ओवर के भीतर ही आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला और 114 रन की नाबाद साझेदारी करके मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2025 पर 7:35 PM
U19 Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा सुपर फाइनल, सेमीफाइनल में श्रीलंका को दी मात
U19 Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का सुपर फाइनल होने जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान के बीच अंडर-19 मेंस एशिया कप 2025 का सुपर फाइनल होने जा रहा है।  दुबई में चल रहे अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। आ बता दें कि शुक्रवार को अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी। वहीं पाकिस्तान ने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है

टीम इंडिया का कमाल का प्रदर्शन 

भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबललगातार बारिश का शिकार बना, जिससे मैच देरी से शुरू हुआकई बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों ने आखिरकार 20-20 ओवर का मैच कराने का फैसला किया, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को राहत मिली। खेल शुरू होते ही भारत ने जल्दी ही मैच पर पकड़ बना ली। भारतीय गेंदबाज़ों ने अनुशासित गेंदबाज़ी करते हुए लगातार विकेट लिए। हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके। वहीं किशन सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी की और अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।

जॉर्ज और मल्होत्रा ने भारत को दिलाई जीत

टारगेट का पीछा करते हुए भारत को शुरुआत में झटका लगा। कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी पहले चार ओवर के भीतर ही आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला और 114 रन की नाबाद साझेदारी करके मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ डील पक्की कर चुके विहान मल्होत्रा ने 61 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। वहीं आरोन जॉर्ज ने उनका शानदार साथ निभाया और 58 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 43 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

दोनों बल्लेबाज़ों ने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा समझदारी दिखाते हुए लक्ष्य का पीछा किया। भारत ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 12 गेंदें शेष रहते मुकाबला जीत लिया। इस शानदार जीत के लिए विहान मल्होत्रा और आरोन जॉर्ज दोनों को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल से पहले भारत के पास मनोवैज्ञानिक बढ़त भी होगी, क्योंकि उसने टूर्नामेंट में पहले ही पाकिस्तान को 90 रन से हराया था। भारत अब तक U19 एशिया कप का खिताब सात बार जीत चुका है, जबकि पाकिस्तान अभी अपनी पहली ट्रॉफी की तलाश में है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें