Get App

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले 10 साल के छोटे भाई आर्शीर्वाद ने मचाया धमाल, जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में शानदार शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने 87 गेंदों पर 103 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके इस शानदार प्रदर्शन पर बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें बधाई दी है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 3:52 PM
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले 10 साल के छोटे भाई आर्शीर्वाद ने मचाया धमाल, जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक
भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं। बिहार के समस्तीपुर में खेले गए एक स्थानीय प्रैक्टिस मैच में आशीर्वाद ने शानदार खेल दिखाया। आशीर्वाद ने महज 10 साल की उम्र में ही अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। समस्तीपुर में खेले गए एक प्रैक्टिस मैच में क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर से खेलते हुए उन्होंने 87 गेंदों में शानदार 103 रन बनाए। उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं आशीर्वाद की इस पारी के बाद उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्हें बधाई दी है।

वैभव ने दी बधाई

भारतीय टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर मौजूद वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने छोटे भाई की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर आशीर्वाद की शतकीय पारी का स्कोरकार्ड शेयर कर उन्हें बधाई दी और इस खास उपलब्धि का जश्न मनाया। वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपने शानदार खेल से क्रिकेट जगत में खास पहचान बनाई है। कम उम्र में ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली, साथ ही एशियन गेम्स में भी खेलने का मौका मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें