Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL में ऐसा धमाका किया कि हर कोई सन्न! ये रिकॉर्ड टूट पाएंगे क्या?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल की उम्र में हासिल की है। इतना ही नहीं,वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 1000 रनों की बात करें तो वैभव के बाद ऑस्ट्रेलिया के मिशेल ओवन और एंड्रूय साइमंड्स का नाम आता है

अपडेटेड Apr 25, 2026 पर 10:44 PM
Story continues below Advertisement
आज के मुकाबले में वैभव ने 36 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक जड़ा।

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। वैभव ने महज 37 गेंदों में 103 रनों की आतिशी पारी खेली। वैभव की इस पारी में 5 चौके और 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।

T20 क्रिकेट के सुल्तान बने वैभव: सबसे तेज 1000 रन

वैभव सूर्यवंशी अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 15 साल की उम्र में हासिल की है। इतना ही नहीं,वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 1000 रनों की बात करें तो वैभव के बाद ऑस्ट्रेलिया के मिशेल ओवन और एंड्रूय साइमंड्स का नाम आता है।


वैभव सूर्यवंशी: 473 गेंदें

मिशेल ओवेन (ऑस्ट्रेलिया): 533 गेंदें

एंड्रयू साइमंड्स (ऑस्ट्रेलिया): 558 गेंदें

स्ट्राइक रेट में दुनिया का कोई बल्लेबाज आसपास नहीं

वैभव की बल्लेबाजी की सबसे खास बात उनकी आक्रामकता है। टी20 क्रिकेट में अब तक 1069 बल्लेबाजों ने 1000 से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन वैभव एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर स्ट्राइक रेट 200 से अधिक (212.2) का है। मुरली विजय और जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पछाड़ा

इस पारी के दौरान वैभव ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी:

  • एक पारी में सर्वाधिक छक्के: उन्होंने इस मैच में 12 छक्के लगाए और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज मुरली विजय (11 छक्के, बनाम SRH, 2010) का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
  • 50 रनों की हैट्रिक: वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल में उनका
  • तीसरा ऐसा मौका है जब उन्होंने 15 या उससे कम गेंदों में पचासा जड़ा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क (2 बार) को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।
  • दो आईपीएल शतक: वह आईपीएल इतिहास के पहले 'अनकैप्ड' (जिसने इंटरनेशनल मैच न खेला हो) खिलाड़ी बन गए हैं जिनके नाम दो शतक दर्ज हैं।

ऑरेंज कैप पर कब्जा

इस सीजन में वैभव का प्रदर्शन किसी सपने से कम नहीं रहा है। अब तक 8 पारियों में उन्होंने 234.86 के स्ट्राइक रेट और 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। फिलहाल ऑरेंज कैप उन्हीं के सिर सजी हुई है। वैभव सूर्यवंशी के इन आंकड़ों ने क्रिकेट जगत को सन्न कर दिया है। 15 साल की उम्र में इस तरह की परिपक्वता और पावर-हिटिंग देख क्रिकेट पंडित अब यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आने वाले समय में ये रिकॉर्ड कभी टूट पाएंगे?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।