Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस उपलब्धि के साथ वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय डेब्यू का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।
सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अब वैभव सूर्यवंशी ने उससे भी कम उम्र में डेब्यू कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह भारत की ओर से 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग