Get App

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में किया डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया है। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय डेब्यू का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 7:02 PM
Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में किया डेब्यू
सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय डेब्यू का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी डेब्यू करने जा रहे हैं।  इस उपलब्धि के साथ वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन तेंदुलकर के सबसे युवा भारतीय डेब्यू का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। अब वैभव सूर्यवंशी ने उससे भी कम उम्र में डेब्यू कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। वह भारत की ओर से 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

नंबर प्लेयर फॉर्मेट डेब्यू पर उम्र विरोधी टीम जगह डेब्यू की तारीख
1 वैभव सूर्यवंशी T20I 15y 99d इंग्लैंड मैनचेस्टर 26 जून 2026
2 सचिन तेंदुलकर टेस्ट 16y 205d पाकिस्तान कराची 15 नवंबर 1989
3 सचिन तेंदुलकर ODI 16y 238d पाकिस्तान गुजरांवाला 18 दिसंबर 1989
4 पीयूष चावला टेस्ट 17y 75d इंग्लैंड मोहाली 9 मार्च 2006
5 लक्ष्मण शिवरामकृष्णन टेस्ट 17y 118d वेस्ट इंडीज़ सेंट जॉन्स 28 अप्रैल 1983
6 पार्थिव पटेल टेस्ट 17y 152d इंग्लैंड नॉटिंघम 8 अगस्त 2002
7 मनिंदर सिंह टेस्ट 17y 193d पाकिस्तान कराची 23 दिसंबर 1982
8 मनिंदर सिंह OD 17y 222d पाकिस्तान कराची 21 जनवरी 1983
9 हरभजन सिंह टेस्ट 17y 265d ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 25 मार्च 1998

भारत की प्लेइंग 11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें