Get App

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी है दुनिया का सबसे यंग क्रिकेटर, 14 साल की उम्र में किया था डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन सबसे कम उम्र में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का विश्व रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 7:51 PM
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव नहीं ये पाकिस्तानी खिलाड़ी है दुनिया का सबसे यंग क्रिकेटर, 14 साल की उम्र में किया था डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं (Photo: Canva)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। बिहार के इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला। वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया। वैभव सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही वैभव ICC के फुल-मेंबर देश में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा पुरुष क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

नहीं तोड़ पाए ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। लेकिन सबसे कम उम्र में किसी फुल-मेंबर देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का विश्व रिकॉर्ड अभी भी पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है। हसन रजा ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बहुत कम उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। इसी वजह से वैभव इस रिकॉर्ड की सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

पुरुषों के इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण (केवल फुल-मेंबर देश)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें