IND-A vs SL-A: मैच में जमकर बवाल...वैभव सूर्यवंशी से भिड़े श्रीलंका के खिलाड़ी, हाथापाई की आई नौबत

IND-A vs SL-A: दांबुला में खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया। वहीं मैच जीतने के बाद मैदान पर श्रीलंका ए खिलाड़ियों और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच गहमागहमी देखने को मिली

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 8:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुपर ओवर खत्म होने के बाद मैदान पर माहौल गर्म हो गया

IND-A vs SL-A:  दांबुला में खेले गए इंडिया ए और श्रीलंका ए के मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया। वहीं मैच जीतने के बाद मैदान पर श्रीलंका ए और इंडिया ए के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। मैच जीतने के बाद श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों की युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से बहस हो गई। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने 16 रन बनाए, भारत को मुकाबला जीतने के लिए 17 रन बनाने थे। भारतीय टीम 9 रन ही बना पाई।

सुपर ओवर में भारत की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे मैदान पर उतरे। आखिरी कुछ गेंदों में टीम को जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, लेकिन दोनों खिलाड़ी टीम को जीत नहीं दिला पाए।


कैसा था सुपर ओवर

सुपर ओवर में श्रीलंका ए की ओर से कुगाथास मथुलन गेंदबाजी करने आए। भारत ए की शुरुआत धीमी रही, जहां पहली गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने दो रन लिए, जबकि दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर टीम ने एक रन जोड़ा, जिसके बाद स्ट्राइक वैभव सूर्यवंशी के पास आ गई। चौथी गेंद पर वह केवल दो रन ही बना सके, जिससे जीत का दबाव और बढ़ गया। वहीं पांचवीं गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया, लेकिन आखिरी गेंद पर भारत कोई रन नहीं बना सका और टीम लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही।

मैदान पर हुआ बहस

सुपर ओवर खत्म होने के बाद मैदान पर माहौल गर्म हो गया। पहले सूर्यांश शेडगे और कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हुई। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी भी इस विवाद में शामिल हो गए, जिससे तनाव और बढ़ गया। सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया। मामला बढ़ता देखकर सूर्यांश शेडगे वैभव को वहां से दूर ले गए, लेकिन इसके बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। मैदान से बाहर जाते समय भी वह नाराज नजर आए और इशारों में अपनी रिएक्शन देते दिखाई दिए।

अंपायर से भि़ड़े तिलक

मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर को लेकर कुछ समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही। रोशनी कम होने के कारण अंपायर शुरुआत में सुपर ओवर कराने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे। इस फैसले पर इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा और टीम प्रबंधन ने अपनी आपत्ति जताई। मैदान पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक चर्चा और बातचीत चली। आखिरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अधिकारियों ने सुपर ओवर कराने का फैसला लिया, जिसके बाद मुकाबले का नतीजा टाईब्रेकर से निकाला गया।

कैसा था मुकाबला

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट दिया था। वहीं टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई। मैच ट्रॉई होने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।