Vaibhav Sooryavanshi: 15 छक्के और 15 चौके...वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में जड़ा ताबड़तोड़ शतक, भारत ने बनाए 411 रन

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली खेली। अपनी इस पारी के साथ वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 5:19 PM
Story continues below Advertisement
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने ऐतिहासिक शतक जड़ा

भारत और इंग्लैड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली है। वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने ऐतिहासिक शतक जड़ा। इस युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और बाद में 80 गेंदों पर 175 रनों की शानदार पारी आउट हुए। अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के शामिल थे, जिसने फाइनल मुकाबले को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

इंग्लैड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इंग्लैड को जीत के लिए 412 रनों की जरुरत है।

दूसरा सबसे तेज शतक


फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। ये शतक इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक रहा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के विल मलाजकजुक ने जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक लगाया था। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

बनाए ये रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2024 में 18 छक्के लगाए थे। मैच के दौरान सूर्यवंशी आठ छक्के जड़ चुके थे और पूरे टूर्नामेंट में उनके कुल छक्कों की संख्या 23 तक पहुंच गई। इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा के 435 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया और ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।

फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

वैभव सूर्यवंशी ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले भारतीय खिलाड़ियों में उन्मुक्त चंद और मनजोत कालरा ये कारनामा कर चुके हैं। इनके अलावा फाइनल में शतक लगाने वाले अन्य बल्लेबाजों में ब्रेट विलियम्स, जाराड बर्क और स्टीफन पीटर्स जूनियर शामिल हैं।

भारत की निगाहें 6वें खिताब पर

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने अब तक पांच बार खिताब जीता है। अब टीम की नजर रिकॉर्ड छठी ट्रॉफी पर है। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने टूर्नामेंट के सभी मैच जीते और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।