इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में जमकर हंगामा देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक था। सुपर ओवर में श्रीलंका ए ने भारत को हराया। वहीं मैच के दौरान पहले कप्तान तिलक वर्मा अंपायर से उलझे तो वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी की भी श्रीलंका ए के खिलाड़ियों से लड़ाई हो गई। वहीं मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के पहले वनडे कप्तान अनुरा टेनेकून से मुलाकात की है। वहीं इस दौरान वैभव ने अनुरा के पैर भी छुए।
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा के दम पर क्रिकेट जगत में खास पहचान बना ली है। सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी क आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में मौका दिया है।
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए ट्राई-सीरीज मुकाबले के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अनुरा टेनेकून खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। 79 वर्षीय टेनेकून युवा बल्लेबाज जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी पीढ़ी के सबसे खास और दुर्लभ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। सूर्यवंशी ने अनुरा टेनेकून का सम्मान करते हुए उनके पैर छुए और उनकी बातों को ध्यान से सुना।
टेनेकून ने वैभव को दी खास सलाह
इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तान ने युवा बल्लेबाज को सलाह देते हुए कहा, "तुम अपने खेल पर फोकस रखो और बाहरी बातों से खुद को दूर रखो। आज तुम बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। हर दिन सफलता नहीं मिलती, इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं है।" वैभव के लिए ये सलाह इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान कथित स्लेजिंग के बाद मैदान से बाहर जाते समय सूर्यवंशी और श्रीलंका के एक फील्डर के बीच कहासुनी हो गई थी जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई।
आईपीएल में बल्लेबाजी से प्रभावित
टेनेकून ने कहा, "मैं IPL में उनकी बल्लेबाजी देखकर बेहद प्रभावित हुआ। जिस सहजता से वह गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते हैं, वह सचमुच शानदार है। चौके और छक्के लगाने की उनकी क्षमता उन्हें खास बनाती है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भी इसी आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज के साथ खेलते रहेंगे।"
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 266 रनों का टारगेट दिया था। वहीं टारगेट का पीछा करने आई श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 265 रन ही बना पाई। वहीं ये मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। वहीं सुपर ओवर में खेले गए मुकाबले में इंडिया-ए को मात दी है। सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए थे, वही इंडिया-ए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे। लेकिन भारतीय टीम मात्र 9 रन ही बना पाई।