जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां बिल्कुल खड़े दिखते हैं....ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ धुंआधार पारी खेली तो लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखना शुरु कर दिया। ट्राई सीरीज के फाइनल में भारतीय ए टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव और प्रियांश आर्य मैदान पर आए। वैभव ने आते ही श्रीलंकाई बॉलर्स की धज्जियां उड़ाईं। सूर्यवंशी ने सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोके। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जो कि 11 गेंदों पर आया।
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज लिस्ट ए शतक की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन नौवें ओवर में 132 रन के कुल स्कोर पर मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वैभव ने बेहद तेज बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और श्रीलंका ए के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। लीग चरण में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद उन्होंने फाइनल में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उनकी पहली पांच गेंदों में ही तीन चौके और दो छक्के आए, जिससे भारत ए को शानदार शुरुआत मिली।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों के खिलाफ लेग साइड में जमकर रन बटोरे। जब विरोधी टीम ने उस दिशा में अतिरिक्त फील्डर लगाया, तो उन्होंने समझदारी दिखाते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेलकर रन बनाए। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने अच्छी गेंदों को भी आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचाया। वैभव ने तेज गेंदबाज़ दुलाज समुदिथा की गेंदों पर सीधे मैदान के ऊपर से लगातार दो शानदार छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगाए गए उनके तीन बेहतरीन छक्के इस यादगार पारी के सबसे आकर्षक शॉट्स में शामिल रहे।
पिछले मैच में हुआ था बवाल
वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज़ लिस्ट ए शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए थे। यह रिकॉर्ड जेक फ्रेज़र-मैकगर्क के नाम है, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था। हालांकि, वैभव इस उपलब्धि से कुछ ही रन दूर रह गए। उनकी यह शानदार पारी एक बार फिर उनकी बेहतरीन प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण बनी। आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद बिहार के इस युवा खिलाड़ी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम में भी जगह मिली है। ट्राई-सीरीज के दौरान एक लीग मैच में श्रीलंका ए के एक खिलाड़ी ने वैभव पर स्लेजिंग की थी, जिसके बाद मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।