Get App

Vaibhav Sooryavanshi: 'जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हम....', वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों से ऐसे लिया बदला

वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज लिस्ट ए शतक की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन नौवें ओवर में 132 रन के कुल स्कोर पर मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 3:09 PM
Vaibhav Sooryavanshi: 'जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां हम....', वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका के खिलाड़ियों से ऐसे लिया बदला
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ धुंआधार पारी खेली तो लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखना शुरु कर दिया।

जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां बिल्कुल खड़े दिखते हैं....ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ धुंआधार पारी खेली तो लोगों ने सोशल मीडिया पर ये लिखना शुरु कर दिया। ट्राई सीरीज के फाइनल में भारतीय ए टीम के सलामी बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी का रौद्र रूप देखने को मिला। टॉस हारकर बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव और प्रियांश आर्य मैदान पर आए। वैभव ने आते ही श्रीलंकाई बॉलर्स की धज्जियां उड़ाईं। सूर्यवंशी ने सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ अपना बेस्ट प्रदर्शन किया और सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोके। इसी दौरान उन्होंने लिस्ट ए में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा, जो कि 11 गेंदों पर आया।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी

वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज लिस्ट ए शतक की बराबरी करने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन नौवें ओवर में 132 रन के कुल स्कोर पर मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। वैभव ने बेहद तेज बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और श्रीलंका ए के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। लीग चरण में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद उन्होंने फाइनल में शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उनकी पहली पांच गेंदों में ही तीन चौके और दो छक्के आए, जिससे भारत ए को शानदार शुरुआत मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें