Duleep Trophy: इधर गेंदबाजों की कुटाई उधर वैभव सूर्यवंशी से भिड़े कप्तान तिलक वर्मा, फाइनल में दिखा हैरान करने वाला नजारा

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले के दौरान वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर बहस हो गई। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शुरुआत काफी आक्रामक अंदाज में की

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाए रहा है। वहीं इस मुकाबले में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पारी की तेज शुरुआत करने के बाद वैभव सूर्यवंशी 37 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान वैभव ने कई शानदार शॉट लगाए। वैभव के इस आक्रामक अंदाज को देख कर लग रहा था कि आज वह बड़ी पारी खेल सकते हैं। लेकिन तभी साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा की रणनीति के आगे वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और अपना विकेट गंवा बैठे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

सूर्यवंशी ने खेली आक्रामक पारी

ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी की शुरुआत काफी आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने साउथ जोन के गेंदबाजों पर लगातार शॉट लगाए और रन बटोरे। सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की और तिलक की रक्षात्मक फील्डिंग का फायदा उठाकर आसानी से रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने सिराज के एक ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया। वह 44 रन बनाकर चामा मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले उन्होंने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े। तिलक की रक्षात्मक फील्डिंग का भी सूर्यवंशी ने फायदा उठाया।


वैभव-तिलक के बीच हुई बहस

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर हल्की नोकझोंक देखने को मिली। मुकाबले के दौरान साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा उन्हें स्लेजिंग करते हुए नजर आए। इस दौरान तिलक की बातें स्टंप माइक में भी सुनाई दीं। तिलक को यह कहते हुए सुना गया, “क्या यार, ये वाइस-कैप्टन है?” ईस्ट जोन की पारी के 11वें ओवर में तिलक ने सूर्यवंशी पर कमेंट किया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इसी दौरान तिलक ने सूर्यवंशी को हल्का धक्का भी दिया, लेकिन युवा बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटे। स्थिति बिगड़ने से पहले अंपायरों ने दोनों के बीच पहुंचकर मामला शांत कराया।

 

सेमीफाइनल में वैभव शतक से चूके थे

ईस्ट जोन के दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने भी वैभव सूर्यवंशी के साथ अच्छी बल्लेबाजी की और उनसे ज्यादा रन बनाए। ईश्वरन ने अपनी पारी के दौरान सूर्यवंशी से पहले अर्धशतक पूरा किया। वहीं, सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार शतक से चूक गए। इससे पहले सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वह 92 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, उनकी उस पारी ने ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटरों को मिलेंगे अलग होटल? IOA ने BCCI के सामने रखी ये शर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।