Vaibhav Sooryavanshi: 'मैं अब दूध नहीं पीता...' 15 साल 65 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के IPL ये 5 कमाल हमेशा रखे जाएंगे याद

Vaibhav Sooryavanshi: रविवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए IPL 2026 के फाइनल के बाद राजस्थान रॉयल्स के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। इस सीजन में 776 रन बनाने वाले 15 साल के सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीते।

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 10:19 AM
Story continues below Advertisement
'मैं अब दूध नहीं पीता'...रवि शास्त्री के सवाल पर वैभव का मजेदार जवाब

Vaibhav Sooryavanshi: रविवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए IPL 2026 के फाइनल के बाद राजस्थान रॉयल्स के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। इस सीजन में 776 रन बनाने वाले 15 साल के सूर्यवंशी ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि पांच व्यक्तिगत पुरस्कार जीतकर बल्ले से अपना दबदबा फिर से कायम किया। सूर्यवंशी ने मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट सिक्सर्स का अवॉर्ड जीता।

जब वैभव के जवाब ने सभी को हंसा दिया

वहीं, अवॉर्ड लेने के बाद सुर्यवंशी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने मंच पर बुलाया और उनसे बातचीत के दौरान मजाकिया अंदाज में हंसते हुआ पूछा, "आप रोज कितना दूध पीते हो?"


इस सवाल पर वैभव भी मुस्कुरा दिए और मजेदार जवाब देते हुए बोले, "मैं अब दूध नहीं पीता।"

वैभव के इस जवाब ने मंच पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया और यह पल समारोह के सबसे दिलचस्प पलों में से एक बन गया।

इस बीच, वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रच दिया। वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसस पहले यह रिकॉर्ड GT के साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने पिछले सीजन 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी।

रिकॉर्ड्स से भरा यादगार सीजन

बता दें कि वैभव  ने IPL 2026 में 16 पारियों में 776 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल और उनके सलामी जोड़ीदार सुदर्शन के असफल प्रदर्शन के बाद यह आंकड़ा बरकरार रहा।

यह भी पढ़ें: Gujarat Titans Bus Incident: IPL फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटन्स की बस में शॉर्ट सर्किट, धुआं फैलते ही सुरक्षित निकाले गए खिलाड़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।