Get App

14 साल का ये क्रिकेटर बना Google सर्च में टॉपर, विराट कोहली और धोनी को भी छोड़ा पीछे

गूगल ट्रेंड्स के ‘ईयर इन सर्च 2025’ के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले व्यक्तियों की लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। उनके बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे स्थान पर पंजाब के ओपनर अभिषेक शर्मा रहे, जो इस साल ICC T20I बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंचे थे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2025 पर 7:19 PM
14 साल का ये क्रिकेटर बना Google सर्च में टॉपर, विराट कोहली और धोनी को भी छोड़ा पीछे
भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी साल 2025 में देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले पर्सनैलिटी बन गए हैं

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी कई नए रिकॉर्ड बनाए। साल 2025 उनके लिए बेहद खास साबित हुआ। IPL, इंडिया A और एज-ग्रुप क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह युवा बल्लेबाज पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। सर्च रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव 2025 में भारत में सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले पर्सनैलिटी बन गए। पिछले साल उन्होंने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर सबका ध्यान खींचा था। बिहार से आने वाले इस क्रिकेटर का स्टारडम 2025 में तेजी से बढ़ा और वह देशभर में सुर्खियों में छा गए।

साल 2025 वैभव के लिए रहा काफी खास

सिर्फ 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चा में रहने वाले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने राष्ट्रीय स्तर पर तब सबका ध्यान खींचा जब उन्होंने T20 में सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी के रूप में शतक जड़ा। IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बनाए। उनकी विस्फोटक पारी में 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे, और उन्होंने 35 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया—जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज़ और किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे तेज शतक है।

लेकिन 2025 में उनकी धमाकेदार बल्लेबाज़ी सिर्फ IPL तक सीमित नहीं रही। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया A का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने UAE के खिलाफ 32 गेंदों में शतक जड़कर फिर सबको चौंका दिया। इस पारी में उन्होंने 15 छक्के और 11 चौके लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें