Get App

Vaibhav Suryavanshi: 'लोगों को नहीं पता मैं....', फाइनल में तूफानी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्यों कही ये बात

IND-A vs SL-A: श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। भारत ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 8:57 PM
Vaibhav Suryavanshi: 'लोगों को नहीं पता मैं....', फाइनल में तूफानी पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्यों कही ये बात
मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली

IND-A vs SL-A: ट्राई-सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने 50 ओवर में 377 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंका ए की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 311 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने 67 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 रन का योगदान दिया। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं मैच के बाद वैभव ने वनडे खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

वैभव ने क्या कहा

वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने ज्यादा कुछ नहीं सोचा था। मेरा लक्ष्य सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना और अपनी योजना को सही तरीके से लागू करना था। मुझ पर किसी तरह का दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन चीजों पर काम कर रहा था जो पहले सही नहीं हो रही थीं। मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस के दौरान उन पहलुओं पर मेहनत की। आज मैं अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाया और उसका परिणाम भी मिला।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें