Get App

Virat Kohli: विराट कोहली-ऋषभ पंत खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी! जानें कहां होगा मैच

Virat Kohli: कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद को राज्य सरकार से चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच कराने की मंजूरी मिल गई है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मुकाबले होने की संभावना है, जिसमें विराट कोहली और ऋषभ पंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 13, 2025 पर 8:02 PM
Virat Kohli: विराट कोहली-ऋषभ पंत खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी! जानें कहां होगा मैच
मंजूरी मिलने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फिर से BCCI की योजना में आ गया है

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद को राज्य सरकार से स्टेडियम में फिर से मैच कराने की मंजूरी मिल गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में वेंकटेश प्रसाद और KSCA के उपाध्यक्ष सुजीत सोमसुंदर ने बेलगावी में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर से मैच कराने को लेकर चर्चा सकारात्मक रही।

मंजूरी मिलने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फिर से BCCI की योजना में आ गया है। शुरुआती तौर पर KSCA कुछ मैच अलूर में कराएगा, जबकि विराट कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मुकाबले उनके घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की संभावना है। संभावित खिलाड़ियों में विराट कोहली और विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम शामिल हैं और दोनों पहले तीन मैच खेल सकते हैं।

विराट खेल सकते हैं मैच

ESPNcricinfo के रिपोर्ट के मुताबिक, "KSCA की महाराजा ट्रॉफी अगस्त में मैसूर शिफ्ट कर दी गई थी और इसी कारण ICC महिला वर्ल्ड कप के फाइनल समेत पांच में से कोई भी मैच इस स्टेडियम में नहीं कराया गया।" रिपोर्ट के मुताबिक, "विराट कोहली और ऋषभ पंत की लोकप्रियता को देखते हुए KSCA करीब 2,000 से 3,000 दर्शकों के लिए कुछ स्टैंड आम लोगों के लिए खोलने की योजना बना रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें