IND vs SA: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की है। क्रिकेट फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। इस सीरीज में लंभे समय बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर वापसी किए थे। भारतीय टीम भले ही ये सीरीज हार गई लेकिन इस सीरीज में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वहीं पहले दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद तीसरे मैच विराट ने 74 रनों की पारी बेहतरीन पारी खेली।
