अब कब खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा आने वाले कई महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। जानें अब कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित और विराट

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
विराट और रोहित दुबारा कब मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। टीम इंडिया ये सीरीज 2-1 से हार गई है। अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इन मुकाबलो में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस सीरीज में विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। अब फैंस के मन में सवाल है कि विराट और रोहित दुबारा कब मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस को दोनों को दुबारा देखने के लिए लंभा इंतजार करना होगा।

साल 2026 की भारत की पहली वनडे सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने तीन मैचों में कुल 240 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा इस सीरीज में लय में नजर नहीं आए और तीनों वनडे में क्रमशः 26, 24 और 11 रन ही बना सके।

कब खेला जाएगा अगला वनडे सीरीज


विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले लगभग चार महीने तक भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेंगे। इसकी वजह ये है कि दोनों अब टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलते और अप्रैल–मई में आईपीएल होने के कारण भारतीय टीम का कोई इंटरनेशनल शेड्यूल नहीं है। हालांकि इस दौरान दोनों आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे, जहां कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रोहित मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान में उतरेंगे। अगर दोनों वनडे क्रिकेट में बने रहते हैं, तो भारत के लिए उनका अगला मैच जुलाई 2026 में हो सकता है।

इंग्लैड दौरे पर आएंगे नजर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां वह पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस दौरे में वनडे मुकाबले 14 जुलाई को बर्मिंघम, 16 जुलाई को कार्डिफ और 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेले जाएंगे। ये सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि इंग्लैंड की चुनौती हमेशा कड़ी रहती है।

भारत का वनडे कार्यक्रम

इंग्लैंड में वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम को आगे भी कई एकदिवसीय मैच खेलने हैं। इसके बाद भारत अपने घर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा। फिर टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसके अलावा FTP के मुताबिक दिसंबर 2026 में भारत अपने घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ भी तीन वनडे मैच खेलेगा। इस तरह साल के आखिर तक भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।