Get App

अब कब खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। इस सीरीज के खत्म होने के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा आने वाले कई महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं। जानें अब कब खेलते हुए नजर आएंगे रोहित और विराट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 2:53 PM
अब कब खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
विराट और रोहित दुबारा कब मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है। टीम इंडिया ये सीरीज 2-1 से हार गई है। अब दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। लेकिन इन मुकाबलो में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस सीरीज में विराट कोहली ने बेहतरीन पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए है। अब फैंस के मन में सवाल है कि विराट और रोहित दुबारा कब मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस को दोनों को दुबारा देखने के लिए लंभा इंतजार करना होगा।

साल 2026 की भारत की पहली वनडे सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने तीन मैचों में कुल 240 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा इस सीरीज में लय में नजर नहीं आए और तीनों वनडे में क्रमशः 26, 24 और 11 रन ही बना सके।

कब खेला जाएगा अगला वनडे सीरीज

विराट कोहली और रोहित शर्मा अगले लगभग चार महीने तक भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेंगे। इसकी वजह ये है कि दोनों अब टी20 इंटरनेशनल नहीं खेलते और अप्रैल–मई में आईपीएल होने के कारण भारतीय टीम का कोई इंटरनेशनल शेड्यूल नहीं है। हालांकि इस दौरान दोनों आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे, जहां कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और रोहित मुंबई इंडियंस की तरफ से मैदान में उतरेंगे। अगर दोनों वनडे क्रिकेट में बने रहते हैं, तो भारत के लिए उनका अगला मैच जुलाई 2026 में हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें