Get App

Virat Kohli: 'मैं इससे थक चुका हूं...' टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनकी टेस्ट टीम में वापसी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं और कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें लौटने की सलाह दी। कोहली ने अब साफ कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी नहीं करेंगे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 21, 2026 पर 9:37 PM
Virat Kohli: 'मैं इससे थक चुका हूं...' टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली ने साफ किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब इस प्रारूप में वापसी का कोई इरादा नहीं रखते

Virat Kohli: दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मई 2025 में भारतीय टेस्ट टीम से रिटायरमेंट का ऐलान कर किया था। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम के चयन से पहले विराट ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कहने का फैसला किया था। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विराट कोहली की वापसी को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी उन्हें दोबारा टेस्ट क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी। वहीं अब विराट कोहली ने साफ कर दिया कि वह टेस्ट क्रिकेट में लौटने की योजना नहीं बना रहे हैं। 37 वर्षीय कोहली का अब पूरा फोकस आने वाले टूर्नामेंट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है, जहां वह भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं।

विराट कोहली ने क्या कहा

विराट कोहली ने साफ किया कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब इस प्रारूप में वापसी का कोई इरादा नहीं रखते। दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित अपने ब्रांड One8 के एक कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने कई दिलचस्प बातों पर चर्चा की। इस इवेंट में होस्ट दानिश सैत ने उनसे नए लॉन्च किए गए लाल जूतों के बारे में सवाल किया, जिनकी कीमत 9,230 रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस कीमत को कोहली के टेस्ट करियर के आखिरी रन से जोड़कर देखा जा रहा है। बातचीत के दौरान कोहली ने अपने करियर और क्रिकेट से जुड़े कई एक्सपीरिएंस भी शेयर किए।

सैत ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या जूतों की कीमत बढ़ाने के लिए विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने पर विचार करेंगे। इस पर कोहली ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘मैं कम कीमत पर बेचना पसंद करूंगा, मैं इससे (टेस्ट) थक चुका हूं।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें