IND vs NZ: रिकीं पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से 1 रन दूर कोहली, दूसरे मुकाबले में कहीं बारिश न बिगाड़ दे खेल!

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की नजर जीत पर होगी। वहीं, विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, जिसके लिए उन्हें सिर्फ एक रन की जरूरत है

अपडेटेड Nov 06, 2026 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निगाहें होंगी। विराट कोहली ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। सीरीज के पहले मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। दूसरे मैच में कोहली रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। विराट इस तोड़ने से सिर्फ एक रन दूर रह गए। फैंस के मन में सवाल है कि कही बारिश खेल ना बिगाड़ दें।

1 रन दूर विराट कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रन की शानदार पारी खेलने के बाद विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971-1971 रन दर्ज हैं। अगर कोहली एक रन बना देते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 1 रन बनाने के साथ वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।


क्या बारिश बनेगी विलेन

वेलिंगटन में होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। खराब मौसम को देखते हुए भारतीय टीम ने अपना आज का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया है। इससे पहले सीरीज का पहला मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था। उस मुकाबले में भारत को लक्ष्य का पीछा करते समय दो बार खेल रोकना पड़ा था। बारिश के कारण पहले 50 ओवर में 186 रन का लक्ष्य घटाकर 40 ओवर में 167 रन कर दिया गया और बाद में इसे 32 ओवर में 143 रन कर दिया गया था। ऐसे में एक बार फिर मौसम मैच के रोमांच में खलल डाल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।