आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से आरसीबी और एसआरएच के मुकाबले से होगी। विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल की शुरुआत से ही कोहली आरसीबी के साथ जुड़े हैं। कोहली टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं और उनसे बड़ी पारी खेलने की उम्मीदें होंगी। आरसीबी इस सीजन में अपना खिताब बचाने करने के इरादे से उतरेगी। वहीं कोहली के पास इस सीजन में बल्लेबाजी से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का भी शानदार मौका होगा। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड के बारे में
इतिहास बनाने के करीब कोहली
आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर कोहली इस सीजन में 339 रन और बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 9000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि अभी उनके नाम 267 मैचों में 8661 रन हैं। इसके अलावा, उन्होंने IPL और चैंपियंस लीग मिलाकर 282 टी20 मैचों में 9085 रन बनाए हैं और अगर इस सीजन में 915 रन बना लेते हैं, तो वह एक ही टीम के लिए 10,000 टी20 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
छक्कों में बना सकते है ये रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में विराट कोहली के पास कई खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह 296 रन बना लेते हैं, तो वह एक ही देश में 10,000 टी20 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, क्योंकि अभी उनके नाम भारत में 9704 रन हैं। वहीं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 291 छक्के लगाए हैं और अगर वह 9 और छक्के लगा लेते हैं, तो आईपीएल में एक ही टीम के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में बना सकते हैं रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में विराट कोहली के सामने कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मैचों में 382 रन बना लेते हैं, तो वह एक ही मैदान पर 4000 टी20 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं, उन्होंने इसी मैदान पर अब तक 4 शतक लगाए हैं और अगर इस सीजन में एक और शतक बना लेते हैं, तो वह क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे, जबकि दो शतक लगाने पर वह इस मामले में सबसे आगे निकल सकते हैं।
विराट कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में दिल्ली, भारत और आरसीबी के लिए खेले गए 414 मैचों में 13,543 रन दर्ज हैं। अगर वह 457 रन और बना लेते हैं, तो 14,000 टी20 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।