Virat Kohli Instagram: भारतीय क्रिकेट जगत में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक, विराट कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक 'डीएक्टिवेट' हो गया। आज तड़के जब फैंस ने उनकी प्रोफाइल देखनी चाही, तो वहां 'User Not Found' और 'Profile Not Available' का मैसेज दिखाई दिया। 274 मिलियन (27.4 करोड़) से अधिक फॉलोअर्स वाले इस अकाउंट का बिना किसी पूर्व सूचना के गायब होना सोशल मीडिया पर चर्चा और चिंता का विषय बन गया। हालांकि अब उनका अकाउंट एक्टिव हो गया है।
भाई विकास का अकाउंट भी हो गया था गायब
इस घटना ने तब और नाटकीय मोड़ ले लिया जब फैंस ने गौर किया कि केवल विराट ही नहीं, बल्कि उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी प्लेटफॉर्म से नदारद था। सोशल मीडिया पर 'डिजिटल डिटॉक्स' से लेकर 'अकाउंट हैक' होने तक की खबरें चलने लगी। कुछ फैंस इसे अरिजीत सिंह के हालिया संन्यास से जोड़कर भी देख रहे थे। परेशान फैंस ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है, जहां लोग पूछ रहे हैं, 'भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?'
रोहित शर्मा का 'नया रोल', क्या कोई बड़ा धमाका होने वाला है?
विराट के गायब होने के बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने आग में घी डालने का काम किया है। रोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया/ उन्होंने लिखा, 'New Role Incoming... Lead ____ India'। रोहित ने संकेत दिया है कि वह आज दोपहर को इस 'नए रोल' का खुलासा करेंगे। फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या यह विराट के सोशल मीडिया छोड़ने और रोहित के इस नए ऐलान के बीच कोई कमर्शियल कनेक्शन है या भारतीय क्रिकेट में कोई बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने वाला है।