Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने DLS नियमों के तहत 4 रन से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं सीरीज के दूसरे मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली फैन की इस हरकत से नाराज नजर आए। इस वीडियो में वह कुछ फैंस को मैदान पर प्लास्टिक के बैट नहीं फेंकने की सलाह देते नजर आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
