Virat Kohli: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने 90 गेंदों में शानदार शतक लगाया। शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली ने एक नया इतिहास रच दिया है। शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब है।
कोहली के करियर का ये 53वां वनडे शतक है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये उनकी सातवीं सेंचुरी है। इससे पहले रांची में विराट कोहली ने शतक लगाया था।
सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का ये शतक उनके घरेलू मैदान पर सभी फॉर्मेट मिलाकर 40वां शतक भी था। इसके साथ वे अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड के बहुत करीब पहुंच गए हैं। अब वे घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में तेंदुलकर की बराबरी करने से बस दो शतक दूर हैं। घरेलू मैदान पर सचिन ने कुल 42 शतक लगाए है।
घर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने के रिकॉर्ड
भारत–साउथ अफ्रीका वनडे मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने का जो रिकॉर्ड पहले एबी डिविलियर्स और क्विंटन डि कॉक के नाम था। दोनों दिग्गजों के नाम छह-छह सेंचुरी थीं, लेकिन कोहली ने रायपुर में खेलते हुए यह आंकड़ा पार कर लिया। उन्होंने अपनी सेंचुरी 90 गेंदों में पूरी की। उनकी इस पारी ने उन्हें इस मुकाबले में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
इंडिया-साउथ अफ्रीका ODI में सबसे ज़्यादा 100
विराट कोहली ने दर्ज किया ये रिकॉर्ड
विराट कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। विराट के करियर में 11 बार ऐसा हुआ है जब उन्होंने लगातार दो या उससे ज्यादा ODI पारियों में शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में उनके बाद एबी डिविलियर्स हैं, जिनके पास ऐसी 6 बार लगातार शतक लगाने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा, कोहली अब उन कुछ खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ सात या उससे ज्यादा सेंचुरी बनाई हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10, वेस्टइंडीज के खिलाफ 9, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बड़ी टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 और श्रीलंका के खिलाफ 8।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार शतक
विराट कोहली ने भी साउथ अफ्रीका पर अपना दबदबा दिखाया है। भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए अपने पिछले तीन वनडे मैचों में उन्होंने लगातार तीन शतक जड़े हैं। इनमें ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान बनाया गया नाबाद 101 रन, 30 नवंबर 2025 को रांची में खेली गई 135 रन की पारी और बुधवार को बनाया गया 102 रन शामिल है। ये प्रदर्शन दिखाते हैं कि कोहली कठिन विपक्ष के खिलाफ भी लगातार शानदार खेल दिखाते हैं।